झारखंड

सारंडा जंगल में लाल आतंक के उपद्रव के बाद बढ़ाई गई सारंडा जंगल से सटे सिमडेगा सीमा की सुरक्षा

आशीष शास्त्री/न्यूज़11 भारत सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा जिला की सीमा से सटे पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों द्वारा दो आईईडी ब्लास्ट ने सुरक्षा जवानों को काफी क्षति पहुंचाई है. नक्सलियों द्वारा किए गए इस उपद्रव के बाद सारंडा जंगल से सटे सिमडेगा के इलाके बानो के गिर्दा और जलडेगा के ओढ़गा क्षेत्र में पुलिस चौकसी बढ़ते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है.

बता दें कि, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने 14 अक्टूबर तक प्रतिशोध सप्ताह मानने की घोषणा की है. जिसके मद्देनजर पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट किया गया था. लेकिन इसी क्रम में नक्सलियों द्वारा सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को क्षति पहुंचने की कायराना साजिश ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. लाल आतंक के इस उपद्रव के बाद एक बार फिर क्षेत्र में नक्सलियों के उपस्थिति दर्ज करने के नापाक मंसूबों आशंका बढ़ा दी है.

नक्सलियों द्वारा घोषित प्रतिशोध सप्ताह और 15 अक्टूबर को घोषित नक्सली बंद को लेकर पुलिस अब विशेष सतर्कता के साथ पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने में जुट गई है. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सुरक्षा बल अपने अभियान चलते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर नक्सलियों को जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. पुलिस नक्सलियों के किसी भी नापाक मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए तत्पर है. उन्होंने क्षेत्र की जनता को भयमुक्त होकर अपने कार्य करने की अपील की है.

यह भी पढ़े: भारत के स्कूलों में 2026 से शुरू होगी AI पढ़ाई, तीसरी क्लास के छात्र भी होंगे तकनीकी स्किल्स में माहिर