असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने डिजिटल पोर्

CM Himanta: असम में अब ऑनलाइन पोर्टल से मिलेंगे हथियारों का लाइसेंस, संवेदनशील इलाकों के लोगों मिलेगा फायदा

असम के मुख्यमंत्री ने नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया, हथियार लाइसेंस हेतु सुगमता

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हाल ही में एक डिजिटल पोर्टल का उद्घाटन किया है, जिसका उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में निवास करने वाले मूल निवासियों को हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन करने में सुगमता प्रदान करना है। यह लाइसेंस उन आवेदकों को प्राप्त होगा जो मानसिक रूप से स्वस्थ हों, आपराधिक पृष्ठभूमि न हो, और इसके साथ ही उन्होंने उचित प्रशिक्षण लिया हो और खतरे का प्रमाण प्रस्तुत कर सकें। सरकार की यह योजना लाइसेंस जारी करने की है, ऐसा नहीं है कि वे हथियार प्रदान करेंगी।