महिला का सिर कटा शव बरामद

सुपौल में मिला महिला का सिर कटा शव! पुलिस कर रही जांच

सुपौल के रतनपुरा गांव में महिला का सिर कटा शव मिला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई हैं।

सुपौल में मिला महिला का सिर कटा शव! पुलिस कर रही जांच

सुपौल में मिला महिला का सिर कटा शव! पुलिस कर रही जांच

सुपौल जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध स्पर संख्या 49 के निकट रतनपुरा गांव में कल शनिवार को एक महिला का सिर कटा शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास खून के धब्बे बिखरे हुए थे, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम सक्रिय

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही किसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि- 'प्रथमिक जांच के मुताबिक, महिला को पहले यहां लाया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर सिर काट दिया गया।  फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और खून के नमूने समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मृतका सिर की तलाश जारी

मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव के पास से सिर बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के इलाकों में सिर की तलाश में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है।

गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस ने आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर गुमशुदा महिलाओं की सूची मांगी है ताकि अज्ञात महिला की शिनाख्त की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद हत्या की सही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की खबर फैलते ही रतनपुरा व आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। इस निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।  पुलिस अब इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026