TCS नासिक में यौन उत्पीड़न मामला

TCS नासिक कांड में NCW की लगी मुहर; यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के आरोप सही, रिपोर्ट महाराष्ट्र CM को सौंपी

नासिक स्थित TCS यूनिट में सामने आए यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव की जांच में NCW ने कई गंभीर निष्कर्ष प्रस्तुत किए।

By : रोहन उमक
TCS नासिक कांड में NCW की लगी मुहर; यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के आरोप सही, रिपोर्ट महाराष्ट्र CM को सौंपी

TCS नासिक कांड में NCW की लगी मुहर; यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के आरोप सही, रिपोर्ट महाराष्ट्र CM को सौंपी

नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) यूनिट में सामने आए यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की जांच समिति ने गंभीर निष्कर्ष सामने रखे हैं। 8 मई 2026 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी गई रिपोर्ट में समिति ने महिला कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों को सही ठहराया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

जमीनी जांच में सामने आई सच्चाई

NCW द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति, जिसकी अगुवाई साधना जाधव ने की, ने 18 और 19 अप्रैल को नासिक में जाकर जांच की थी। आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था। जांच के दौरान समिति को कई ऐसे तथ्य मिले, जो कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

‘डर, खामोशी और टारगेटिंग’ का माहौल

रिपोर्ट के अनुसार, कार्यालय में भय और दबाव का ऐसा वातावरण था, जहां कुछ लोगों का वर्चस्व बना हुआ था। गिरफ्तार आरोपी दानिश, तौसीफ और रजा मेमन पर आरोप है कि वे कर्मचारियों पर दबाव बनाकर माहौल नियंत्रित करते थे। HR हेड अश्विनी चैनानी पर भी उन्हें संरक्षण देने का आरोप है, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

समिति ने पाया कि युवा महिला कर्मचारी, खासकर Gen-Z वर्ग, को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया गया। उन्हें पीछा करना, डराना-धमकाना और अपमानजनक व्यवहार झेलना पड़ा, जिससे कई महिलाएं मानसिक तनाव का शिकार हुईं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

धार्मिक टिप्पणियों से बढ़ा उत्पीड़न

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ कर्मचारियों द्वारा हिंदू धर्म और परंपराओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। महिलाओं पर इस्लाम को श्रेष्ठ बताने का दबाव बनाया गया, जिससे कार्यस्थल का माहौल और अधिक असहज और शत्रुतापूर्ण हो गया।

POSH कानून के पालन में बड़ी चूक

समिति ने कार्यस्थल पर सुरक्षा और नियमों के पालन में गंभीर लापरवाही पाई। CCTV कैमरे काम नहीं कर रहे थे और POSH एक्ट, 2013 का सही पालन नहीं किया जा रहा था। एक ही आंतरिक समिति (IC) पुणे और नासिक दोनों इकाइयों के लिए काम कर रही थी, जो नियमों का उल्लंघन है। कर्मचारियों को शिकायत तंत्र की जानकारी तक नहीं दी गई थी।

POSH 
सख्त कार्रवाई और सुधार की सिफारिश

NCW ने POSH एक्ट की धाराओं के सख्ती से पालन, प्रत्येक यूनिट में प्रभावी शिकायत तंत्र और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सिफारिश की है। साथ ही, पुलिस को गवाह संरक्षण योजना, 2018 लागू करने और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करने की सलाह दी गई है।

आयोग ने TCS प्रबंधन से भी तत्काल कदम उठाने और महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने को कहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने बीजेपी विधायकों की संपत्ति की जांच की मांग की, कहा- भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित संपत्ति की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026