क्राइम

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो चाचा ने रेता 3 भतीजा-भतीजी का गला

Aurangabad Triple Murder: बिहार के औरंगाबाद से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। हैवान बने एक चाचा ने अपने ही 3 भतीजे-भतीजी को काट डाला। बताया जा रहा है कि दरवाजा खोलने में देरी हुई तो ही चाचा ने यह खौफनाक कदम उठाया है। यह घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की है।

दरवाजा खोलने में देरी

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन की पैंट्री में खाना बनाने का काम करते हैं। वो घटना के वक्त ड्यूटी पर थे। घर में मां और 3 बच्चे थे। बताया जा रहा है कि बच्चों का चाचा सुबह घर से बाइक पर सवार होकर कहीं निकला था। जब वह घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया। उस वक्त उसकी भाभी अनीता देवी नहा रही थी। जिसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हो गई। 

[caption id="attachment_143462" align="alignnone" width="916"] जमीन पर पड़े बच्चों के शव[/caption]

बच्चों का गला रेता

दरवाजा खोलने के बाद वह गुस्से में घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर बड़े चाकू से तीनों बच्चों का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद का भी गला काट दिया। उसकी हालत गंभीर बनी है। उसे पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की शादी नहीं हुई है। इसी बात को लेकर उसका भाभी से झगड़ा होता रहता था।

Aurangabad Triple Murder: मृतकों की पहचान 

अनीश कुमार (10) आयुष कुमार (7)  अनुष्का कुमारी ( 5)  [caption id="attachment_143463" align="alignnone" width="957"] रोती बिलखती बच्चों की मां[/caption]

खून से लथपथ मिले बच्चे

बताया जा रहा है बच्चों की मां नहाने के बाद जब उनके कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। स्पीकर की तेज आवाज आ रही थी। काफी चिल्लाने के बाद दरवाजा अंदर से नहीं खुला, तो मां ने पड़ोसियों की मदद ली। उसके बाद दरवाजा तोड़ा। कमरे की हालत देखकर सभी सन्न रह गए। तीनों बच्चे जमीन पर पड़े थे, और खुन निकल रहा था।

आरोपी की हालत गंभीर

बच्चों को उठाने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने रिस्पॉन्स नहीं दिया। आरोपी ने भी अपना गला रेता था, लेकिन दर्द की वजह से वो गला पूरी तरह रेत नहीं पाया। लोगों ने जब आरोपी को हिलाया तो वो दर्द से कराहने लगा। गांव वाले उसे सदर अस्पताल ले गए। उसकी हालत को देखते हुए आरोपी को पटना रेफर कर दिया गया है।