Bengaluru murder: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। राममूर्ति नगर इलाके में एक युवक किरण (27) की बीच सड़क पर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।
तड़के 4 बजे के करीब आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
[caption id="attachment_142933" align="alignnone" width="1200"]
Representative image[/caption]
पुलिस के अनुसार, यह घटना राममूर्ति नगर पुलिस थाना क्षेत्र के TC पाल्या मेन रोड पर रविवार सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावर ऑटो रिक्शा में सवार होकर मौके पर पहुंचे और युवक पर घातक हथियार से हमला कर दिया।
लोहे की रॉड से किया हमला, किरण की हुई मौके पर मौत
मृतक की पहचान किरण (27) के रूप में हुई है, जो शहर के KR पुरम इलाके का निवासी था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गंगाराज और युवराज ने लोहे की रॉड से किरण पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए | हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
[caption id="attachment_142934" align="alignnone" width="1200"]
Representative image[/caption]
CCTV फुटेज हुआ वायरल, लोगों में फैली दहशत
इस नृशंस हत्या का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। वीडियो में हमले की पूरी घटना साफ तौर पर देखी जा सकती है।
पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना वजह? जांच में खुलासा होना बाकी
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी और पैसों का लेन-देन कारण हो सकता है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय तीनों ही व्यक्ति शराब के नशे में थे, जिसके चलते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हालांकि, मृतक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और वह अविवाहित था। आगे पुलिस ने बताया की विस्तृत जांच के बाद ही हत्या की असली वजह साफ़ हो सकेगी |
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।