6 साल की बच्ची के सिर पर तलवार मारी:हथियारों से लैस थे 70-80 आरोपी
Bhopal crime news: राजधानी भोपाल में बदमाशों का आतंक लगातार जारी है। कभी हमला तो कभी जान से ही मार रहे है। इस बार भोपाल में हमला एक 6 साल की बच्ची पर किया गया है। बता दें की बाप-बेटी पर तलवार से हमला कर दिया। युवकों ने 6 साल की बच्ची के सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर में गहरा घाव हो गया। बच्ची की हालत गंभीर है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला शाहजहानाबाद इलाके का है।
[caption id="attachment_143537" align="alignnone" width="1187"]बता दें की घायल बच्ची मिरल अहमद 6 साल की है। और उसके पिता फैजान अहमद है जो इंद्र विहार कॉलोनी एयरपोर्ट रोड की रहने वाली है। वह प्राइवेट स्कूल में किंडरगार्टन की छात्रा है, जबकि उसके पिता पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं।
Bhopal crime news:70-80 लोग आपस में विवाद कर रहे थे
पिता फैजान ने बताया की उनकी पत्नी बच्चों के साथ शाहजहानाबाद स्थित नूर महल में मायके आई थीं। और बुधवार देर रात वे पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान शब्द प्रिंटिंग प्रेस के पास पहले से 70-80 लोग आपस में विवाद कर रहे थे।
गली संकरी होने के कारण फैजान ने वाहन मोड़ने की कोशिश की, तभी झगड़ा बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी धारदार हथियार से किया गया वार उनकी बेटी के सिर में लगा, जिससे उसे गहरी चोट आई।
निजी अस्पताल में कराया गया इलाज
वारदात के बाद फैजान किसी तरह बच्ची को लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचे और पास के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की।