भोपाल में महिला पर 13 बार किया चाकू से वार, फिर की आत्महत्या
Bhopal Knife Attack Suicide: भोपाल में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया। गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। एक शख्स ने अपनी "गुरु बहन" की बेरहमी से हत्या की फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोपी वही व्यक्ति था जो पूर्व में अपने ही 3 बच्चों की हत्या के जुर्म में 14 साल की सजा काट चुका था।
13 बार चाकू से वार
आरोपी ने 13 बार महिला पर चाकू से वार किए। इनमें 9 सीने, 3 पेट और एक गर्दन पर लगा। इसके बाद आरोपी ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला आरोपी पर पिछले 6 महीने से घर छोड़ने का दबाव बना रही थी, इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला का गुरु भाई था। पिछले साल जेल से छूटने के बाद यही आकर रह रहा था।
[caption id="attachment_134650" align="alignnone" width="1333"]गुरु भाई ने की हत्या
45 साल की महिला दुर्गा कुशवाहा पूर्वी निशातपुरा की रहने वाली थी। प्रीतम कुशवाहा को वह गुरु भाई मानती थी। महिला का पति ड्राइवर है। वह घर पर नहीं था। पति और उसके बेटे की गैर मौजूदगी में आरोपी शाम उसके घर पहुंचा। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया।
[caption id="attachment_134651" align="alignnone" width="1337"]Bhopal Knife Attack Suicide: क्या है मामला?
मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि प्रीतम कुशवाहा सागर जिले के तेंदूखेड़ा गांव का रहने वाला था। उसने अपने 3 बच्चों की हत्या कर दी थी। पिछले साल जेल से छूटने के बाद गांव गया तो ग्रामीणों ने उसे वहां रहने नहीं दिया। तब से प्रीतम भोपाल में ही रह रहा था। प्रीतम को घर खाली करने की चेतावनी दे चुके थे। इसी बात को लेकर मृतका और उसके बीच कई बार बहस हो चुकी थी। इसी के चलते सोमवार शाम को यहां आया था। और पड़ोस में ही बन रहे मकान में मृतका को सफाई के बहाने से बुलाया फिर हत्या कर दी।