मध्य प्रदेश
Bhopal Murder News: सिर में गोली लगने से 11 वर्षीय मासूम की मौत! जांच में जुटी पुलिस...
Bhopal Murder News: भोपाल के गौतम नगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम छात्र इब्राहिम की सिर में गोली लगने से मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि, करीब 1:50 बजे बालकनी में बच्चा खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद शुक्रवार देर रात परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए कमला नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां कई घंटे तक इलाज जारी रहा। लेकिन इसके बाद शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बच्चे की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां परिजनों ने बताया कि- बालकनी में बच्चा खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद शुक्रवार देर रात परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए कमला नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, गौतम नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है बच्चे को गोली कैसे और कहां से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, पुलिस टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है वहीं फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है।