मध्य प्रदेश
Dhar Loot News: कांग्रेस विधायक के भाई ने शराब की दुकान में की लूटपाट, CCTV आया सामने!
Dhar Loot News: मध्यप्रदेश के धार जिले में कुक्षी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के चचेरे भाई अर्जुन सिंह बघेल ने एक शराब दुकान में लूटपाट की। वहां से शराब की महंगी - महंगी शराब की बोतल निकाल कर ले गया। उसके साथ चार लोग और थे, जिसका CCYV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 4 फरवरी बुधवार की है। वायरल वीडियो में 4 लोग दुकान दार से गुंडागर्दी करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह बघेल भी विधायक के प्रतिनिधि हैं। वो विधायक सुरेंद्र सिंह का सारा काम संभालते हैं।
वहीं दुकान के अंदर एक बुजुर्ग हाथ जोड़े खड़ा रहता है।