दरभंगा में दिनदहाड़े 2 करोड़ की ज्वेलरी और 25 लाख कैश की हुई लूट, हथियारबंद बदमाश मिनटों में साफ कर गए शोरूम
Darbhanga jewellery shop robbery: बिहार के दरभंगा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने शुक्रवार दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित “प्रेम ज्वैल्स” में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 2 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 25 लाख रुपये नकद लूट लिए। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हथियार के बल पर आरोपियों ने किया दुकान पर कब्जा
जानकारी के अनुसार, चार बदमाश शुक्रवार दोपहर को अचानक दुकान में घुस गए और हथियार लहराते हुए दुकानदार मनोज कुमार शाह व कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सोना-चांदी के आभूषण समेटने शुरू कर दिए। कुछ ही मिनटों में बदमाश करीब 2 करोड़ रुपये के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए।
[caption id="attachment_144998" align="alignnone" width="1200"]25 लाख रुपये नकद भी लूटे
पीड़ित व्यवसायी मनोज कुमार शाह ने पुलिस को बताया कि दुकान में करीब 25 लाख रुपये नगद भी मौजूद थे, जिसे अपराधी अपने साथ ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर बदमाशों ने उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट भी की। पूरी वारदात को अंजाम देकर अपराधी बेहद आसानी से फरार हो गए।
पुलिस ने की घेराबंदी, CCTV खंगालने में जुटी टीम
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
[caption id="attachment_145000" align="alignnone" width="1200"]DIG और SSP ने संभाला मोर्चा
मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोज तिवारी और जगुनाथ रेड्डी भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट ने दरभंगा की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों और लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।