उत्तर प्रदेश
Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Dead body found in freezer Up: लखनऊ के एक बिरयानी शॉप में फ्रीजर के अंदर एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला बीकेटी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को तुरंत इस बात की सूचना दी गई।
4 दिन से थी बंद दुकान, गेट खोला तो उड़े होश
बिरयानी के दुकान 4 दिन से बंद थी, दरअसल, दुकान के मालिक शनि रावत के पिता का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था, इस वजह से दुकान बंद थी। लेकिन जब चार दिन बाद दुकान के मालिक ने दुकान खोली तो देखा की फ्रीजर में करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है।
शव देखते ही दुकानदार ने शोर मचाया आस-पास के लोग इकठ्ठे हो गए।
पुलिस को दी जानकारी
जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वहां दुकान के बाहर भीड़ लगी हुई थी। पुलिस ने देखा की शव के पास फोन और आधार कार्ड मिला, उसके आधार पर मृतक का नाम विजयपाल है। वह थाना बीकेटी क्षेत्र का रहने वाला है।मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आस-पास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की और अब मामले की जांच कर रही है।
Also Read- Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!