देश-विदेश
द्वारका हिट एंड रन: साहिल की मां का छलका दर्द, आरोपी को मिली जमानत
Dwarka hit and run Sahil mother: दिल्ली में द्वारका की सड़कों पर रईसजादे की रफ्तार और सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने 23 साल के साहिल धनेश्रा की जिंदगी छीन ली। साहिल सिर्फ एक बेटा नहीं, बल्कि अपनी 'सिंगल मदर' की पूरी दुनिया था। जांच में जो सच सामने आया वह और भी डरावना है। स्कॉर्पियो चला रहा लड़का केवल 17 साल का था।
रील और रफ्तार का खेल
आरोपी लड़का बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वह सड़क पर रील और रफ्तार का खेल खेल रहा था। आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार तो किया लेकिन कोर्ट ने 10 फरवरी को बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए उसे अंतरिम जमानत दे दी। आरोपी लड़के को जमानत मिलने के बाद साहिल की मां इन्ना माकन ने एक वीडियो शेयर किया और इंसाफ की मांग की।Dwarka hit and run Sahil mother: मां का छलका दर्द
बेटे की मौत के बाद रोती मां ने कहा किमैंने अपने बच्चे को 23 साल से सिंगल मदर पाला है, और एक रईसजादे की स्कॉर्पियों जो स्टंट दिखाने और रील बनाने के लिए निकले थे उसने 3 फरवरी को मेरे बच्चे को अपनी गाड़ी से उड़ा दिया। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। 'मैं हमेशा चाहती थी कि मेरा बेटा इस देश में नहीं रहे। यहां के हालात देखकर मैं उसे हमेशा बाहर जाने को कहती थी, लेकिन अब मेरा बच्चा ही नहीं रहा।बिलखती मां ने मीडिया और लोगों से हेल्प की मांग की। https://youtube.com/shorts/ltJMCMWNBD0?si=FiZE9OfpaNxYssf4