मध्य प्रदेश

मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड चोरी

Minister Vishwas Sarang: मध्य प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के भोपास स्थित सरकारी बंगले में चोरी की घटना सामने आई है। बता दें कि बंगला परिसर में बने स्टोर रूम से अज्ञात चोर ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड उड़ा ले गए हैं। वारदात 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है।और इसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ है।

[caption id="attachment_145412" align="alignnone" width="1191"] मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड चोरी[/caption]

Minister Vishwas Sarang: कीमत का आंकलन

टीटीनगर पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल की सुबह बंगले के स्टोर रूम का ताला टूटा था। सिक्योरिटी गार्ड ने देखा तो सामान गायब था। थाना प्रभारी गौरव दोहरे ने बताया कि चोरी गईं ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड मंत्री सारंग को अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप मिले थे। फिलहाल, इनकी कीमत का आंकलन किया जा रहा है।

जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा

मामले की जांच में सामने आया है कि जिस स्टोर रूम में चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इससे आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

read more: अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने की श्रद्धालु से मारपीट, VIDEO कैमरे में कैद