न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
मनीष कुमार / मोतीहारी - पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नोट बदलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रक्सौल थाना पुलिस और STF की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर लगभग 31 लाख रुपये की भारतीय और नेपाली करेंसी बरामद की है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
हाईलाइट्स -
- रक्सौल बॉर्डर पर STF और पुलिस की संयुक्त छापेमारी
- 31 लाख की भारतीय और नेपाली करेंसी बरामद
- सब्जी मंडी में चल रहा था अवैध नोट बदलने का कारोबार
- मौके से दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
18 लाख नेपाली और 13 लाख भारतीय मुद्रा बरामद
जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान 18 लाख नेपाली मुद्रा और करीब 13 लाख भारतीय रुपये जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि रक्सौल के सब्जी मंडी इलाके में लंबे समय से अवैध तरीके से कमीशन पर नोट बदलने का कारोबार चल रहा था। गिरोह छुप-छुपाकर भारतीय और नेपाली करेंसी का लेन-देन करता था।
दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
रक्सौल थाना अध्यक्ष आईपीएस हेमंत कुमार ने STF टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - पत्नी बार-बार मायके भाग जाती थी, परेशान पति ने उठाया ऐसा कदम कि VIDEO देख दंग रह गए लोग