सहारनपुर में गोहत्या करने वाला 1 लाख का इनामी शहजाद एनकाउंटर में ढेर
Saharanpur Shahzad Encounter: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में 1 लाख का इनामी बदमाश शहजाद एनकाउंटर में ढेर हो गया है। उसकी उम्र 40 साल थी और गोवंश की हत्या करता था। मुठभेड़ में 2 सिपाही घायल हुए हैं। यह मुठभेड़ मिर्जापुर थाना इलाके के शेरपुर में मंगलवार शाम करीब 3 बजे हुई। मिर्जापुर और फतेहपुर थाने की पुलिस ने आरोपी शहजाद को घेर लिया था। उसे सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
[caption id="attachment_141791" align="alignnone" width="1305"]2 सिपाही घायल
फायरिंग में 2 सिपाही सोमेंद्र और कुलदीप के हाथ में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें शहजाद गोली लगने से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल दोनों सिपाहियों का इलाज जारी है। DIG अभिषेक सिंह सिपाहियों से मिलने पहुंचे। आरोपी शहजाद पर गोकशी-गैंगस्टर समेत 44 मुकदमे दर्ज हैं। वह सहारनपुर के थाना फतेहपुर के गांव गंदेवडा का रहने वाला था।
[caption id="attachment_141790" align="alignnone" width="1307"]Saharanpur Shahzad Encounter: गोकश था आरोपी
DIG अभिषेक सिंह ने बताया- शहजाद एक पेशेवर गोकश था। कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, इस दौरान मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में शहजाद को गोली लगी, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।