संतकबीरनगर में युवती के ‘ब्लाइंड मर्डर’ का खुलासा; 5 दिन बाद नहर में मिली डांसर की लाश, प्रेमी ही निकला हत्यारा
UP murder: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शक की आग ने एक रिश्ते को खौफनाक अंजाम तक पहुंचा दिया। पांच दिनों तक ‘ब्लाइंड मर्डर’ बनी इस गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए मंगलवार को खुलासा किया कि आर्केस्ट्रा डांसर की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही प्रेमी ने शक होने के कारण की थी।
[caption id="attachment_141587" align="alignnone" width="1200"]नहर की पुलिया के नीचे मिला था शव, मचा हडकंप
बता दें कि 11 मार्च की शाम खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीपुर के पास मैलानी नहर की पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान न होने के कारण मामला पुलिस के लिए चुनौती बनकर उभरा। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया।
UP murder: तकनीक और नेटवर्क से मृतका की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उन्होंने आसपास के जिलों के डीजे और आर्केस्ट्रा संचालकों से संपर्क किया। कड़ी मेहनत के बाद 13 मार्च को शव की पहचान बस्ती जिले के रैने गांव निवासी सुमन गौड़ (22) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने कपड़ों और सामान के आधार पर उसकी पहचान की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
[caption id="attachment_141588" align="alignnone" width="1200"]