आवारापन 2 रिलीज़ हुई

'आवारापन 2' 19 साल पुराना दर्द लेकर लौटा 'शिवम पंडित', उम्मीद पर उतरी खरी? 

'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी हैं। विशेष भट्ट के निर्देशन में यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को भावनात्मक यात्रा पर ले जाती है।

By : सोनिया रायकवार
'आवारापन 2' 19 साल पुराना दर्द लेकर लौटा 'शिवम पंडित', उम्मीद पर उतरी खरी? 

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' आज यानी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विशेष भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लगभग 19 साल बाद आइकॉनिक किरदार 'शिवम पंडित' की पर्दे पर वापसी हुई है 

फिल्म की स्टोरी 

2007 की आवारापन अपने दर्द, मोहब्बत और संगीत की वजह से आज भी याद की जाती है। आवारापन 2 उसी भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाती है। इस बार शिवम की लड़ाई सिर्फ उसके अतीत से नहीं, बल्कि बच्चों की तस्करी के एक बड़े गिरोह से भी है। फिल्म में एक्शन और रोमांस है, लेकिन इसकी असली ताकत दर्द, रिश्तों और संगीत में है।

फिल्म का म्यूजिक?

नितिन कक्कड़ ने पुराने आवारापन की भावनात्मक दुनिया को नए एक्शन और अपराध की कहानी के साथ जोड़ने की कोशिश की है। शिवम के दर्द और उसके मिशन के बीच संतुलन अच्छा है। फिल्म का भावनात्मक पक्ष कई जगह असर करता है, हालांकि कुछ दृश्य लंबे लगते हैं और कहानी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है। थोड़ी और कसावट इसे ज्यादा प्रभावी बना सकती थी।

कैसे हैं फिल्म के टेक्निकल पहलु?

विष्णु राव की सिनेमैटोग्राफी फिल्म के डार्क और गंभीर माहौल को अच्छी तरह पकड़ती है। बैंकॉक की लोकेशन, एक्शन और भावनात्मक सीन में विजुअल्स प्रभाव छोड़ते हैं। हालांकि कुछ जगह एक्शन और प्रोडक्शन के स्तर पर और बेहतर काम की गुंजाइश महसूस होती है।

फिल्म का संगीत इसकी बड़ी ताकत है। आवारापन की पुरानी यादों को बनाए रखते हुए नए गानों में भी दर्द, मोहब्बत और नॉस्टेल्जिया का रंग है। ‘वे जुनून’, ‘ये आवारापन’, ‘तेरा मेरा रिश्ता कंटीन्यूज’ और ‘तेरे लिए’ फिल्म के भावनात्मक हिस्से को मजबूत करते हैं। पुराने गानों वाली वही गहराई हर जगह नहीं मिलती, लेकिन संगीत फिल्म के मूड को जरूर पकड़ता है।

फाइनल वर्डिक्ट: फिल्म देखें या नहीं?

आवारापन 2 कहानी में बहुत नया नहीं देती, लेकिन इमरान हाशमी का दर्द, शबाना आजमी की दमदार मौजूदगी और संगीत इसे देखने लायक बनाते हैं। अगर पहली आवारापन का दर्द और संगीत आज भी याद है, तो यह फिल्म उस एहसास के करीब जरूर ले जाएगी। दर्द वही है, इश्क वही है, बस शिवम की लड़ाई इस बार बड़ी है।

संबंधित सामग्री

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026