कुनिका सदानंद ट्रोलर्स पर भड़कीं

कुनिका का इस एक्टर के साथ रोमांस का पुराना वीडियो वायरल, वीडियो देख भड़की एक्ट्रेस

कुनिका सदानंद ने अपने पुराने फिल्मी सीन को लेकर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स का करारा जवाब दिया। उन्होंने भारतीय समाज में महिलाओं के सम्मान पर भी बात की।

By : हेमा गुप्ता
कुनिका का इस एक्टर के साथ रोमांस का पुराना वीडियो वायरल, वीडियो देख भड़की एक्ट्रेस

कुनिका का इस एक्टर के साथ रोमांस का पुराना वीडियो वायरल, वीडियो देख भड़की एक्ट्रेस

Kunicka Sadanand On trollers: बिग बॉस 19 की फेम रही और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद अपने बेबाक की वजह से काफी मशहूर हैं। वो अकसर राजनैतिक मुद्दो पर अपनी राय देती रहती है। ऐसे में कुछ लोगों ने एक्स पर उनके फिल्म का बोल्ड सीन डालकर उस वीडियो में आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कुनिका की नजर पड़ते ही वो भड़क गई। कुनिका ने कहा कि- 'भारत में औरतों को जलील करना और मार डालना पाप है।'

कुनिका का वायरल हुआ वीडियो, फिर भड़की 

एक्ट्रेस कुनिका का एक फिल्म का पुराना बोल्ड सीन जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो में एक्ट्रेस एक फिल्मी सीन में अमरीश पुरी के साथ पूल में रोमांस करती नजर आ रही है। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि-  'ये कुनिका हैं, जो आदर्ष के झंडे उठाती हैं और मोदी जी को हर रोज गालियां देती हैं।'

इस पर एक्ट्रेस का रिप्लाई

ट्वीट का जबाव देते हुए कुनिका ने पहले सफाई दी फिर लिखा, ‘ये रोल है बेवकूफ। इसे एक्टिंग कहते हैं।’

कई यूजर के गंदे कमेंट पर दिया एक्ट्रेस ने जबाव

एक्ट्रेस के वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए थे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने कई यूजर्स का रिप्लाई दिया। एक  ने लिखा कि- 

‘इस देश में औरत होना पाप हो गया है। औरतों को मारो, जला दो, कत्ल कर दो, रेप कर दो, उनको गाली दो, लांछन लगाओ, भ्रूण हत्या करो, तौहीन करो, उनका हक और उनसे मौका छीनों। ये सब जायज है हमारे नए भारत में।’

कुनिका के बचाव में आई यूजर

एक्ट्रेस के इस वीडियो के वायरल होने और उस पर गंदे कमेंट करने वालों पर भड़कते हुए एक महिला यूजर ने कुनिका का सपोर्ट किया और लिखा कि- 

‘किसी एक्ट्रेस के पुराने सीन को लेकर उसे सार्वजनिक रूप से सेक्शुअलाइज करना, मजाक उड़ाना और गंदी बातें करना सनातन संस्कृति नहीं, बल्कि साफ तौर पर औरतों के प्रति घटिया सोच और मिसोजिनी है, जो लोग हर समय संस्कार और परंपरा की बातें करते हैं, वही ऑनलाइन महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करके शिकारी जैसी हरकतें कर रहे हैं। हिंदू धर्म महिलाओं का सम्मान सिखाता है, उनका अपमान, पीछा करना या उन्हें नीचा दिखाना नहीं। ऐसी सोच को बढ़ावा देने वाले हर आदमी को शर्म आनी चाहिए।’

90 की दशक की फेमस एक्ट्रेस  

कुनिका सदानंद 90 की दशकी मशहूर एक्ट्रेस है। वो कई बड़ी फिल्मे जैसे - हम साथ-साथ हैं, बेटा, प्यार किया तो डरना क्या, खिलाड़ी, गुमराह, कोयला जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

हाल हि में वो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा भी थी।  उन्होंने इस शो के दौरान अपनी कई पर्सनल बातों का खुलासा भी किया था। वो अकसर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं और राजनीतिक मुद्दों पर राय भी रखती हैं। 

संबंधित सामग्री

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026