Ram Charan's Viral Mistake Video

Ram Charan Video Viral: राम चरण ने मध्यप्रदेश को कहा बिहार, बुमराह को बताया फुटबॉलर, वीडियो वायरल..

At the music launch of 'Peddi', Ram Charan mistakenly linked cricketer Jasprit Bumrah to football and misidentified Madhya Pradesh as Bihar, sparking viral videos.

By : हेमा गुप्ता
Ram Charan Video Viral: राम चरण ने मध्यप्रदेश को कहा बिहार, बुमराह को बताया फुटबॉलर, वीडियो वायरल..

Ram Charan Mistake Video Viral: राम चरण ने मध्यप्रदेश को कहा बिहार, बुमराह को बताया फुटबॉलर, वीडियो वायरल..

Ram Charan Video Viral: साउथ के फेमस एक्टर रामचरण की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' के म्यूजिक लॉन्च का इवेंट भोपाल में रखा गया था। इस दौरान एक्टर और फिल्म में लीड किरदार में रहने वाली जान्हवी कपूर, बॉलीवुड के फेमस सिंगर एआर रहमान भी इस इवेंट में मौजूद थे। इस दौरान एक्टर रामचरण जब माइक लेकर थोड़ी बात चीत करने गए। इस दौरान उनसे कुछ गलतियां हो गई। पहले तो उन्होंने भरतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बात करते हुए उन्हें फुटबॉल से जोड़ दिया। फिर उन्होंने मध्यप्रदेश को बिहार बताया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

इवेंट के दौरान रामचरण से हुई चूक

एक्टर से कुछ क्रिकेटर को कम शब्दों में बताने को कहा तो एक्टर ने क्रिकेटर्स के बारें में बताना शुरु किया। उन्होंने कहा कि- सचिन तेंदुलकर के करियर को 'लंबा और महान सफर' बताया। महेंद्र सिंह धोनी को 'शांत और कूल' ,  रोहित शर्मा को 'हर किसी का पसंदीदा इंसान', वहीं विराट कोहली को 'फायर' बताया। वहीं बुमराह को फुटबॉल का लेजेंड बताया। 

फिर उन्होंने मध्यप्रदेश को बिहार कह दिया उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि- ' हमारे, बिहार के लोगों को, बिहार के लोग..मेरेसाथ हो आप?'

वीडियो वायरल होने पर रामचरण ने मांगी माफी

जब एक्टर का बुमराह को फुटबॉल का लेजेंड बताने का वीडियो वायरल हुआ और उनकी इस पर नजर पड़ी तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर बुमराह से माफी मांगी।

उन्होंने लिखा कि-

 "उफ्फ... मैं कभी-कभी नाम भूलने में सचमुच बहुत लापरवाह हो जाता हूं। @Jaspritbumrah93 जी से हुई गलती के लिए माफ़ी चाहता हूं - भीड़ और उत्साह के बीच मुझसे गलती हो गई थी 🙏🏼। मैं आपका बहुत सम्मान करता हूँ और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जब आप लगातार बल्लेबाजों को मुश्किल में डालते हैं, तो हर भारतीय को आप पर गर्व होता है।" 

'पेद्दी' की स्टारकास्ट 

राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' बॉक्सऑफिस पर 4 जून को रिलीज होगी। यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसकी कहानी बुची बाबू सना ने लिखी है और वही डायरेक्टर हैं। फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी हैं। 

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026