रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस, रणवीर के सपोर्ट पर उतरे कई सेलेब्स

रणवीर सिंह ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा है, जिसके बाद फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद और गहराया। फिल्म फेडरेशन ने रणवीर पर बैन लगाने का ऐलान किया था।

By : हेमा गुप्ता
रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस, रणवीर के सपोर्ट पर उतरे कई सेलेब्स

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस, रणवीर के सपोर्ट पर उतरे कई सेलेब्स

DON 3 fILM Controversy: धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) को लीगल नोटिस भेजा है।

दरअसल, रणवीर और फिल्म मेकर फरहान अख्तर के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद जारी है, इसकी वजह से FWICE ने भी रणवीर पर एक्शन लिया था और उन पर बैन लगाने का ऐलान किया था। सूत्रों के मुताबिक रणवीर ने यह लीगल नोटिस 2 जून को भेजा था।

रणवीर ने भेजा लीगल नोटिस

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि, रणवीर सिंह ने FWICE को नोटिस भेजा, लेकिन अब तक यह सामने नहीं आया कि, उन्होंने नोटिस में क्या मांगें रखी हैं।

बता दें कि, FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉय्ज) ने सख्त कार्रवाई करते हुए 25 मई 2026 को रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था, जिसके तहत संस्था ने  रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। कहा कि-  'जब तक यह मामला नहीं सुलझेगा, रणवीर किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगे।'

सपोर्ट में उतरे कई सेलेब्स

हाल हि में कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में गई थी। इसी बीच उनसे फिल्म 'डॉन 3' से रणवीर के बाहर होने और FWICE के नॉन-कोऑपरेशन के मामले को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि - 'जिंदगी में आगे बढ़ने पर रुकावटें आती ही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भी पहले कई लोगों ने बैन किया था, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

कंगना ने आगे कहा कि-

'आप मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं, मुझे तो हर किसी ने बैन किया हुआ है। मैं यही कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो आपके दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा कभी नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें। आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है कि उनके इतने दुश्मन बन गए हैं। यह एक तरह से अच्छा ही है। मेरे साथ तो इतना सब कुछ हुआ है, लेकिन देखिए आज मैं अच्छा काम कर रही हूं। मेरी गाड़ी भी अच्छी चल रही है। इसलिए इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा।'


मीका सिंह का बयान

उन्होंने इस पर कहा कि-  'रणवीर सिंह बहुत ही अच्छे और विनम्र इंसान हैं। मैं FWICE को बहुत अच्छे से जानता हूं, और मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा और बात करूंगा। आखिर हम भाई हैं।'

राखी सावंत ने रणवीर के सपोर्ट में कहा

रणवीर सिंह का सपोर्ट करते हुए राखी सावंत ने कहा कि-  'मैं निंदा करती हूं। जिन लोगों ने रणवीर को बैन किया है... मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। क्योंकि वो सुपरस्टार है, रणवीर पर हर बंदा जलता है। इनके पिछवाड़े में ताकत है तो सलमान खान को बैन करके दिखाये, मेरे भाई को। एक-एक को उड़ाकर सलमान भाई बैंड बजा देगा। रणवीर अपनी मेहनत से आये हैं, दीपिका और रणवीर दोनो अपनी मेहनत से आये हैं।'

पद्मिनी कोल्हापुरे ने विवाद पर कहा-

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि -'CINTAA को रणवीर सिंह को अपने सदस्य के रूप में पाकर गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। यह बात सार्वजनिक हो चुकी है, इसलिए मैं इस पर और टिप्पणी नहीं करना चाहती। हम उनके साथ हैं, उनके लिए मौजूद हैं। अगर उन्हें कभी हमारी जरूरत पड़े, तो हम रणवीर सिंह के लिए हमेशा तत्पर हैं।'

इसके पहले इस पर मनोज बाजपायी, फिल्ममेकर रामगोपल वर्मा भी उनके सपोर्ट में बयान दे चुके हैं।

 

संबंधित सामग्री

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज;महाकाल को सबसे पहले बंधेगी 2 फीट की खास राखी

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के लिए विशेष राखी और महाभोग की तैयारियां पूरी हुईं। 1.25 लाख लड्डुओं का महाभोग तैयार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

शेयर बाजार में फिर तेजी: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, बैंकिंग-रियल्टी शेयरों में खरीदारी

शेयर बाजार में फिर तेजी: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, बैंकिंग-रियल्टी शेयरों में खरीदारी

बुधवार को सेंसेक्स 200 अंक ऊपर चढ़कर 77,900 के करीब पहुंचा, निफ्टी भी 24,300 के स्तर पर; बैंकिंग और रियल्टी में निवेश बढ़ा।

इंदौर में आस्था का विराट स्वरूप, खजराना गणेश को चढ़ेगी 40 इंच की सनातन राखी

इंदौर में आस्था का विराट स्वरूप, खजराना गणेश को चढ़ेगी 40 इंच की सनातन राखी

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर रक्षाबंधन पर 40 इंच की 'सनातन राखी' अर्पित करेगा, जिसमें 'वंदे मातरम' के 150 वर्षों की थीम शामिल है।

इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं खूबसूरत हैंडमेड राखी, आसान है तरीका

इस रक्षाबंधन घर पर बनाएं खूबसूरत हैंडमेड राखी, आसान है तरीका

रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए घर पर खुद से बनाएं खास राखी। जानिए किन सामानों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026