रवि किशन का वायरल डांस स्टेप

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन, विशाल जेठवा, और मिहिर आहूजा ने यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अपना वायरल डांस स्टेप किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

By : सोनिया रायकवार
रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

इन दिनों रवि किशन का एक डांस स्टेप खूब वायरल है। वह जहां भी जाते हैं, उस डांस स्टेप को जरूर करते हैं। एक बार फिर वह वायरल डांस स्टेप को करते दिखे, इस दौरान उनका साथ बॉलीवुड के दो युवा कलाकारों ने दिया। हाल ही में यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अभिनेता और सांसद रवि किशन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ युवा अभिनेता विशाल जेठवा और मिहिर आहूजा भी दिखे। तीनों कलाकारों ने इस मंच पर दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही फैंस की डिमांड पर रवि किशन ने साथी कलाकारों के साथ अपना वायरल डांस स्टेप भी किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

दर्शकों ने दी कैसी प्रतिक्रिया 

इस इवेंट के दौरान रवि किशन के साथ स्टेज पर अभिनेता मिहिर आहूजा और विशाल जेठवा ने भी वायरल डांस स्टेप किया। तीनों कलाकारों को यह डांस स्टेप करते देख दर्शकों ने भी खूब तालियां बजाईं। कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। 

इस सीरीज को लेकर चर्चा में रवि और विशाल

आज रवि किशन, विशाल जेठवा की सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ भी रिलीज हुई है। यह 8 एपिसोड की सीरीज प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड एप पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज को दर्शक मुफ्त में देख सकते हैं। 
इसमें अमेय वाघ, अजितेश गुप्ता, जिशु सेनगुप्ता, सस्वता चटर्जी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। 

वर्क फ्रंट पर रवि किशन?

इस साल वह वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और ‘मां बहन’ में नजर आए थे। जल्द वह फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं।   

संबंधित सामग्री

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026