Sapna Chaudhary Files FIR Against Husband

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का लगाया आरोप

Haryanvi dancer Sapna Chaudhary has filed a domestic violence case against her husband Veer Sahu in Dwarka Women's Court, Delhi, presenting video and audio evidence.

By : हेमा गुप्ता
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का लगाया आरोप

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का लगाया आरोप

Sapna FIR Agaist Husband: फेमस हरियाणवी डांसर और 'बिग बॉस' की फेम सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में है। दरअसल उन्होंने अपने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया और दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दाखिल की। 

मंगलवार को हुई सुनवाई

मंगलवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शुरुआथी सुनवाई में सपना को अंतरिम राहत देते हुए। वीर साहू को अगली सुनवाई तक एक्ट्रेस से संपर्क में आने, घर या कार्यस्थल पर जाने और किसी भी तरह से उन्हें परेशान न करने के निर्देश दिए है।

सपना ने कोर्ट में दिए हिंसा के सबूत

हरियाणवी एक्ट्रेस सपना ने कोर्ट में पति के खिलाफ सबूत के तौर पर वीडियो, ऑडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत पेश किए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी। 

बता दें कि, ससुराल में उनके साथ हुई मारपीट के बाद उन्होंने ससुराल छोड़ दिया था। फिलहाल सपना इन दिनों दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं।

कैसे आया ये मामला सामने?

यह मामला तब सामने आया जब एक्ट्रेस  महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर करने गई। उन्होंने पति पर उनके साथ मारपीट करने और पब्लिकली हंगामा करने का आरोप लगाते हुए सपना ने कहा कि- 'वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।'


 
सपना को कैसे मिली पहचान?

दिल्ली की रहने वाली सपना चौधरी ने अपनी यात्रा हरियाणवी रागनियों से शुरू की थी, जो बाद में एक बड़े करियर की नींव साबित हुआ, जहां उनके परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा। धीरे-धीरे उन्होंने हरियाणवी संगीत और डांस परफॉर्मेंस में अपनी पहचान बनाई और एक मजबूत फैन बेस तैयार किया। सपना चौधरी के डांस ने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश में तहलका मचा दिया। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में भी भाग लिया, जहां उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ी। डांस के साथ- साथ उन्होंने 20 से ज्यादा गानों कको दिया अवाज दे चुकी हैं। 

2020 में वीर साहू से की थी लव मैरिज

 जनवरी 2020 में सपना ने हरियाणवी सिंगर और अभिनेता वीर साहू से हिसार में लव मैरिज की थी। वीर साहू मदनहेड़ी गांव के रहने वाले है। दोनों के दो बेटे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

महाराष्ट्र के अमरावती में NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। CM फडणवीस ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026