रणवीर सिंह के बाद सलमान के रिश्तेदार को लॉरेंस गैंग की ओर से मिली धमकी!
सलमान के रिश्तेदार से करोड़ो की मांग
सूत्रो के मुताबिक, सलमान खान के करीबी रिश्तेदार को एक धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें लिखा है कि- 'अगर करोड़ों रुपयों की मांग पूरी नहीं की जाती तो उन्हें जान का खतरा होगा।' हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ कि, किस रिश्तेदार को यह धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस भी रिश्तेदार को धमकी मिली है। वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है और वो भी एक एक्टर है। फिलहाल इस मामले की कोई अधिकारिक पुष्टि नही की गई।रणवीर सिंह को आया था धमकी भरा वॉइस नोट
मंगलवार के दिन रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। फिर व्हॉट्सएप पर एक वॉइस नोट भेजा गया और उसमें कहा गया कि- 'अगर करोड़ों रुपए नहीं दिए जाते तो एक्टर को जान का खतरा होगा।' शिकायत मिलने बाद से ही रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित घर में सिक्योरिटी व्यवस्था बढ़ा दी गई। [caption id="attachment_133719" align="alignnone" width="1649"]इसके पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग
मुंबई के जुहू इलाके में 31 जनवरी को देर रात करीब 3 बजे मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां फायरिंग की गई थी, इसके पहले रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग होने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके नाम 19 वर्षीय आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, 18 वर्षीय समर्थ शिवशरण पोमाजी और 23 वर्षीय स्वप्निल बंडू सकट हैं।जांच में मिली थी जानकारी
जांच में पता चला कि, इसमें 5 आरोपी शामिल थे, जो 4 आरोपी गिरफ्तार हुए वो घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराने और साजिश रचने में साथ थे, मामले का मुख्य पांचवा आरोपी शुभम लोंकर को वांटेड घोषित किया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
लॉरेंस गैंग ने किया है हमला!
एक मीडिया एजेंसी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि- फिल्म डायरेक्टर के घर में फायरिंग करने की जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई ने ली है। उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी किया।क्या लिखा है पोस्ट में?
फेसबुक पोस्ट में लिखा गया कि- “सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। ”
“अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर। टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।”