अक्षरा सिंह ने पटना में छठ पूजा में भाग लिया
लोक आस्था के महापर्व छठ का आज सोमवार को तीसरा दिन है। आज अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी छठ व्रत कर रही हैं। वे संध्या अर्घ्य देने पटना के दीघा घाट पर पहुंची हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह छठ का त्योहार पारंपरिक तरीके से मना रही हैं। उन्होंने छठ व्रत किया है। नहाय खाय और खरना के बाद इस त्योहार का आज सोमवार को तीसरा दिन है, जिसमें डूबते सूरज की आराधना की जाती है। अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अक्षरा पटना के दीघा घाट पहुंची हैं। यहां उन्होंने लोगों के साथ छठ के गीत गाए। साथ ही इस महापर्व का महत्व भी बताया।
अक्षरा ने गाए छठ के गीत भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना के दीघा घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं। उन्होंने यहां मौजूद अन्य व्रतियों और श्रद्धालुओं के साथ छठ गीत गाए। लाल रंग की साड़ी पहने अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वे पारंपरिक तरीके से पूरे विधि-विधान से इस महापर्व को मना रही हैं। अक्षरा का कहना है कि यह त्योहार हर बिहारवासी के रोम-रोम में बसा है।
पूरे भारत वर्ष के लिए की कामना न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अक्षरा ने छठ के त्योहार के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा, 'तीन दिन कैसे निकल गए पता नहीं चला। बिल्कुल भी थकान नहीं हुई। आज पहला अर्घ्य है। हमारे बिहार में इस पर्व की तो मान्यता है ही, लेकिन हम सबके रोम-रोम में छठ पूजा बसती है। बचपन से इसे देखते हुए बड़े हुए हैं हम। छठ पूजा को बिहारियों का इमोशन कहा जाता है। छठ व्रत मेरा सफल होते नजर आ रहा है। समस्त भारत वर्ष के लिए कामना करना चाहती हूं। हर किसी के जीवन में ब ृहुत सारी खुशियां और उन्नति आए'।