Ameesha Patel Cheque Bounce Case: अमीषा पटेल ने गैर-जमानती वारंट पर दिया रिएक्शन!
Ameesha Patel Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के बाद चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल मुश्किलों में फस गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुरादाबाद की अदालत ने उनके खिलाफ गैर- जमानती वारंट जारी किया है। इस पर अब एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने कहा कि- 'उनके वकील इस शिकायतकर्ता के झूठ को बेनकाब करने के लिए उचित क्रिमिनल प्रोसिडिंग्स शुरू कर रहे हैं।'
[caption id="attachment_134674" align="alignnone" width="995"]अमीषा पटेल ने दी प्रतिक्रिया
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा कि-
'मीडिया में मुरादाबाद में पवन वर्मा द्वारा की गई कुछ कार्यवाही को लेकर खबरें चल रही हैं। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि यह बहुत पुराना मामला है, जिसमें पवन वर्मा ने सालों पहले समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और पूरी सहमति राशि प्राप्त कर ली थी।'
उन्होंने आगे लिखा कि-'इसके बावजूद उन्होंने झूठे आरोप लगाकर फिर से मामला शुरू कर दिया है। मेरे वकील उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके। मैं इन बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करूंगी जो झूठ बोलकर पब्लिसिटी पाने की कोशिश करते हैं।'
[caption id="attachment_134678" align="alignnone" width="1040"]क्या है पूरा मामला?
फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद के इवेंट आयोजक पवन वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि, 16 नवंबर 2017 को मुरादाबाद में एक शादी में परफॉर्म करने के लिए अमीषा को बुलाया गया था। इसके लिए ₹14.50 लाख एडवांस दी गई थी, इतना ही नहीं मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि, बातचीत के दौरान उन्होंने पूरे पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सिर्फ 10 लाख ही नगद लौटाएं और 4.50 लाख का चेक दिया गया था, जोकि बाउंस हो गया। विवाद बढ़ने के बाद आयोजक ने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की।