बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी मां ग्वेन रा

अर्जुन रामपाल ने मां की सातवीं पुण्यतिथि पर भावुक श्रद्धांजलि दी

अर्जुन रामपाल और ग्वेन रामपाल

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी दिवंगत मां ग्वेन रामपाल की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। अर्जुन ने अपनी मां की याद में एक भावुक संदेश भी साझा किया। 

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल की आज सातवीं पुण्यतिथि है। अर्जुन ने सोशल मीडिया हैंडल पर मां के साथ अपनी कई यादगार और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही अर्जुन ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक नोट भी लिखा।

अपनी मां के लिए अर्जुन का पोस्ट

अर्जुन रामपाल ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां के साथ कई यादगार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'मां, सात साल हो गए, मैं आपको हर दिन याद करता हूं।' अर्जुन ने अपने फॉलोअर्स से अपने माता-पिता को प्यार और सम्मान देने की अपील की, उन्हें 'सबसे भाग्यशाली लोग' बताया।