इमरान हाशमी ने अपने वायरल सीन की प्रतिक्रिया देते

इमरान हाशमी ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर दी प्रतिक्रिया

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के अपने वायरल सीन पर प्रतिक्रिया दी। जानिए अभिनेता क्या कुछ कहा?

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हक’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इससे पहले आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल के साथ इमरान का एक सीन काफी वायरल हुआ। इसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इमरान हाशमी ने वायरल सीन पर प्रतिक्रिया दी है।

इमरान बोले- अब कोई शिकायत नहीं ‘हक’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान इमरान हाशमी ने बात करते हुए अपने वायरल सीन पर प्रतिक्रिया दी। इमरान ने बताया कि मुझे, आर्यन और हम सबको ये उम्मीद थी कि इस सीन को पसंद किया जाएगा। लेकिन ये इतना वायरल होगा इसकी हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। अपनी सीरियल किसर की इमेज पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, चूंकि इससे पहले फैंस मुझे या तो नाम लेकर पुकारते थे, या फिर मेरी एक अलग ही इमेज थी। जिसका मैं अभी जिक्र नहीं करूंगा। लेकिन अभी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में मेरे डायलॉग का जिक्र होता है, इसलिए मैं खुश हूं और कोई शिकायत नहीं है।