NMACC 3rd Anniversary Mumbai: नीता अंबानी ने NMACC की तीसरे एनिवर्सरी के इवेंट का किया आयोजन!
NMACC 3rd Anniversary Mumbai: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी पर एक इवेंट का आयोजन मुंबई में किया गया। इस इवेंट की होस्टिंग स्वंय मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने किया। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारें पहुंचे।
इवेंट के दौरान नीता अंबानी
इंवेट के दौरान नीता अंबानी ने कहा कि- 'NMACC की शुरुआत के समय उन्होंने भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने और दुनिया की कला को भारत लाने का लक्ष्य रखा था और संस्था उसी दिशा में काम कर रही है।'
[caption id="attachment_145032" align="alignnone" width="1604"]बता दें कि, नीता अंबानी ने गोल्डन साड़ी पहनी थी जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थी. वहीं मुकेश अंबानी ने ब्लेजर और पैंट पहन रखा था।
[caption id="attachment_145043" align="alignnone" width="1726"]ये सितारे इवेंट में पहुंचे
इस इवेंट के दौरान सलमान खान, शाहरुख खान , रणवीर कपूर , अनन्या पांडे , सिद्धार्थ-कियारा समेत कई दिग्गज सितारों ने इस पार्टी में शिरकत की।
[caption id="attachment_145035" align="alignnone" width="1564"]साल 2023 में की थी NMACC की शुरुआत
NMACC की शुरुआत साल 2023 में नीता अंबानी ने की थी, इसका उद्देश्य भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह सेंटर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर स्थित है। 31 मार्च 2023 को इसका उद्धाघाटन किया गया था। उद्धाघाटन इंवेंट 3 दिनों तक चला। इसके बाद इसे आम जनता के लिए 3 अप्रैल को खोल दिया गया।
यहां शुरुआत में ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’, ‘इंडिया इन फैशन’ और ‘संगम’ जैसे बड़े शो हुए हैं।
यह सेंटर परफॉर्मिंग आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स और ट्रेडिशनल क्राफ्ट्स के लिए अलग-अलग स्पेस प्रदान करता है। ग्रैंड थिएटर बड़े शो और नाटकों के लिए मशहूर है, जबकि आर्ट हाउस में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनियां लगती हैं।
Also Read - Vindu Advice To Makers: ‘रामायण’ फिल्म का टीजर देख विंदू दारा ने कहा -‘लोग फिल्म को स्वीकार नहीं करेंगे..’!