मनोरंजन
O Romeo Movie Release Update: 'ओ रोमियो' फिल्म की रिलीज रोक की की मांग, बॉम्बे सिविल कोर्ट ने किया खारिज!
O Romeo Movie Release Update: बॉलीवु़ड के जाने–माने एक्टर शाहीद कपूर और एनिमल फिल्म की फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ वैलेंनटाइनडे पर रिलीज होने वाली है, लेकिन हाल हि में इस फिल्म के खिलाफ हुसैन उस्तरा की बेटी ने फिल्म रिलीज को रोकने के लिए बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दी, और अब फिल्म अपने तय दिन पर ही रिलीज होगी।
हालांकि की बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट ने उनकी मांग की खारिज करते हुए सुनवाई करते हुए कहा कि- 'निजता का अधिकार व्यक्तिगत होता है और किसी व्यक्ति के निधन के बाद ये अधिकार खत्म हो जाता है। इसे परिवार की विरासत के तौर पर नहीं देखा जा सकता है। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि किसी फिल्म या क्रिएटिविटी को रोकने के लिए व्यक्तिगत अधिकार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।'
कोर्ट ने आगे कहा कि-
'मेकर्स की तरफ से फिल्म में एक डिस्क्लेमर दिया गया है, जिससे ये साफ है कि फिल्म फिक्शनल है और उसके पात्र भी काल्पनिक हैं। फिल्म के किरदारों की किसी असल व्यक्ति से समानता महज एक संयोग है।'