Raja Shivaji Film Review: 'राजा शिवाजी' बॉक्सऑफिस पर हुई रिलीज, रितेश और सलमान की कर रहें फैंस तारीफ..
Raja Shivaji Film Review: बॉालीवुड के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख की मच अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म पूरी 'छत्रपति शिवाजी महाराज' के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में रितेश देशमुख सबसे अहम किरदार छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान ने कैमिया किया है, जिसके कुछ शॉट्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लोग सलमान की तारीफ भी कर रहे हैं। आइए जानते है, फिल्म का रिव्यू..
सलमान खान का लुक वायरल
फिल्म में सलमान का जो लुक है। वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग उनकी तस्वीरें और फिल्म के कुछ शॉट्स शेयर कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोगों को ये फिल्म भी काफी पसंद आ रही है। सलमान के साथ-साथ लोग रितेश देशमुख की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रितेश देशमुख से सलमान ने की थी रोल की मांग
हाल हि में रिलीज के पहले रितेश देशमुख ने सलमान के कैमियो पर बात करते हुए कहा था कि- 'मैं उनके पास फिल्म लेकर नहीं गया था, हम नए साल पर साथ थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि- फिल्म की शूटिंग कब कर रहे हो? तो मैंने कहा- इस महीने से उन्होंने कहा, मैं कौनसा रोल कर रहा हूं? वहीं एक्टर ने बताया कि- उन्होंने उनके लिए कोई रोल नहीं रखा था। इस पर उन्होंने कहा, नहीं नहीं नहीं तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते। मुझे इसमें रहना है ‘फिल्म में मेरा भी कोई रोल होना चाहिए' फिर एक रोल मिला।और सलमान खान भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए।
'राजा शिवाजी' की स्टारकास्ट
इस फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख अहम किरदारों में हैं।
'राजा शिवाजी' 1 मई को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।
फिल्म का कुछ इस तरह लोगों ने दिया रिव्यू
एक यूजर ने सलमान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- 'इस फिल्म में रितेश देशमुख ने सलमान खान की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को बखूबी पेश किया है..💥💥⚡
क्या शानदार कैमियो है!'
दूसरे यूजर ने लिखा कि- '#राजाशिवाजी मूवी समीक्षा (मराठी) छत्रपति शिवाजी महाराज को सशक्त एवं रोंगटे खड़े कर देने वाली श्रद्धांजलि'