Ranveer Receive threats Again: लॉरेंस गैंग की ओर से रणवीर सिहं को फिर मिली धमकी!
Ranveer Receive threats Again: बॉलीवुड के जाने - माने एक्ट्रर और धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंहर को एक बार फिर लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी मिली है। इस बार उनसे वॉइस नोट के जरिए 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है।
मीडिया एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमकी भरा नोट रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सऐप पर अमेरिका के एक फोन नंबर से आया था।
रणवीर को फिर मिली धमकी
सूत्रों के मुताबिक बताया कि- 'क्राइम ब्रांच ने जांच शुरु कर दी है। उन्होंने उस अमेरिकी नंबर के बारे में पता करने के लिए अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क किया है। प्राथमिक जांच में बताया गया कि वॉइस नोट की आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती- जुलती बताई गई है।
वहीं, रणवीर सिंह को मिले इस धमकी भरे मैसेज को लेकर अब तक एक्टर की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।
हैरी बॉक्सर कौन है?
हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का एक्टिव मेंबर माना जाता है। इसका असली नाम हरी चंद जाट है। यह राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। पहले ये जयपुर में बॉक्सिंग कोच था, जिससे उसे बॉक्सर नाम मिला। हैरी के खिलाफ राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास जैसे कई मामले दर्ज हैं।
पहले भी एक्टर को मिली थी धमकी
रणवीर सिंह को धमकी रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के करीब एक दिन बाद, 2 फरवरी को मिली थी। वहीं, इस खबर की जानकारी 10 फरवरी को मीडिया में आई।
जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह का नाम लेते हुए धमकी दी गई थी, कहा गया की उन्होंने ही रोहित शेट्टी को FIR दर्ज करने की सलाह दी थी। इसके बाद 13 फरवरी को रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को एक और धमकी ऑडियो क्लिप के जरिए मिली। खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए चेतावनी देते हुए कहा था कि- ‘अब हम तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी।’
आगे कहा कि-‘तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है सब पता है। 1-1 मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे, वरना संभल जाओ।’
इसकेअलावा पुर्तगाल में भारतीय लोगों के पासपोर्ट जब्त करने के मामले में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का भी दावा किया है।
धमकी मिलने के बाद से ही सिक्योरिटी बढ़ाने के साथ – साथ वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की तलाश शुरु कर दी गई है। शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था।
31 जनवरी को रोहित शेट्टी के घर हुआ था हमला
मुंबई के जुहू इलाके में 31 जनवरी को देर रात करीब 3 बजे मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां फायरिंग की गई थी, जिसके तहत मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने 1 फरवरी को इस मामले में 4 आरोपियों की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
फायरिंग मामले में 4 आरोपी को किया था गिरफ्तार
4 आरोपियों के नाम 19 वर्षीय आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, 18 वर्षीय समर्थ शिवशरण पोमाजी और 23 वर्षीय स्वप्निल बंडू सकट हैं।