मनोरंजन
Rhea Returns In Web Series: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती इस सीरीज से एक्टिंग में कर रहीं वापसी!
Rhea Returns In Web Series: बॉलीवुड के जाने - माने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रैंड और बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक्टिंग से ब्रेक ले रखा था। और अब करीब 5 साल बाद उन्होंने फिल्मों और सीरीज में वापसी कर रही है। 3 फरवरी मंगलवार की शाम वह मुंबई में ‘Next On Netflix’ इवेंट में शामिल होने गई थी, जहां एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करते हुए सीरीज 'फैमिली बिजनेस' की ऑफिशियल घोषणा की।
बता दें कि, इस सीरीज में रिया चक्रवर्ती के साथ रवि वर्मा और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज नेटफिल्क्स पर रीलीज होगी।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया ऐलान
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का टीजर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- 'नई शक्ति मिलती है पुराने पैसे से। जब सत्ता बड़ी होती है, तो परिवार और कारोबार की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं। फैमिली बिजनेस जल्द ही केवल नेटफ्लिक्स पर देखें।'
View this post on Instagram