सिद्धांत कपूर की नई फिल्म 'ह्यूमन कोकेन' की रिलीज

सिद्धांत कपूर अभिनीत 'ह्यूमन कोकेन' की रिलीज डेट घोषित

सिद्धांत कपूर

आज सोमवार को फिल्म 'ह्यूमन कोकेन' की रिलीज डेट पर अपडेट सामने आया है। इसमें श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म में उनकी क्या भूमिका होगी? यह जानने से पहले एक नजर उनके करियर पर डालते हैं...

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जहां इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। मैडॉक की 'स्त्री' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को बुलंदी पर पहुंचाया है। वहीं, तुलनात्मक रूप से उनके भाई सिद्धांत कपूर का करियर काफी पीछे है। यूं तो इंडस्ट्री में उन्हें 12 साल गुजर गए, मगर पूरे करियर में वे सिर्फ एक हिट फिल्म का हिस्सा बन पाए हैं। इन दिनों सिद्धांत अपनी आगामी फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। 

इस फिल्म में नजर आएंगे सिद्धांत

सिद्धांत कपूर की आगामी फिल्म का नाम है, 'ह्यूमन कोकेन'। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। सिद्धांत के अलावा फिल्म में इशिता राज, जाकिर हुसैन, पुष्कर जोग और ब्रिटिश एक्टर्स नजर आएंगे। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें स्टारकास्ट के लुक शेयर किए हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट बताई है। 'ह्यूमन कोकेन' 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में सिद्धांत कपूर का लुक देखने लायक है।