Thalapathy Vijay React On Divorce News: तलाक की खबरों पर पहली बार थलापति विजय ने दिया रिएक्शन!
Thalapathy Vijay React On Divorce News: साउथ इंडस्ट्री के जाने–माने एक्टर थलापति विजय कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म को लेकर चर्चाओं में थे। लेकिन इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में है। दावा किया गया कि, उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने पति विजय से तलाक लेने के लिए याचिका दायर की है। तालाक की खबरों के बीच पहली बार थलापति विजय का इस पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने फैंस से कहा कि- 'उनकी निजी जिंदगी में चल रहीं समस्याएं वो खुद हल कर लेंगे।'
थलापति विजय ने तलाक विवाद पर दिया रिएक्शन
हाल ही में थलापति विजय चेन्नई में अपनी पॉलिटिकल पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम के महिला दिवस इवेंट में पहुंचे ते इस दौरान विजय ने अपने फैंस को संबोधित करते हुए से कहा कि-
“हाल ही में मेरे आसपास जो समस्याएं चल रही हैं, प्लीज उनकी चिंता मत कीजिए। वे बातें आपके समय के लायक नहीं हैं। मैं उन्हें खुद संभाल लूंगा। मुझे सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब मैं देखता हूं कि मेरी वजह से आप उदास या परेशान हो जाते हैं। कृपया मेरी समस्याओं का बोझ अपने ऊपर मत लीजिए।”
तृषा और थलापति विजय साथ आएं थे साथ नजर
तालाक की खबरों के बीच कुछ दिन पहले ही एक्टर थलापति विजय एक्ट्रेस तृषा के साथ चेन्नई में एक शादी रिसेप्शन में गए, यह रिसेप्शन एंटरप्रेन्योर और फिल्म प्रोड्यूसर कल्पना एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी का था, जिसमें विजय थलापति और तृषा साथ में 5 मार्च को इस फंक्शन को अटेंड करने पहुंचे।
रिप्सेप्शन में दोनों का लुक शानदार
तृषा कृष्णन ने गोल्डन व्हाइट कलर की सारी पहन रखी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ विजय बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहें हैं। दोनों ने नए शादीसुधा जोड़ो के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
कुछ दिन पहले ही पत्नी ने तलाक की दी थी याचिका
दावा किया जा रहा है कि, उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने पति विजय से तलाक लेने के लिए याचिका दायर की है।
बता दें कि, थलापति विजय और संगीता की शादी को लगभग 25 साल हो चुके है। अब शादी के 25 साल बाद उनकी पत्नी ने उनसे तलाक लेने का फैसला लिया।
आखिर क्यों दे रही तलाक?
रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने चेन्नगपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए उन्होंने पति विजय पर बेवफाई पर गंभीर आरोप लगाया है। इस वजह से उन्होंने एक्टर से अलग होने का फैसला लिया है।
विजय के खिलाफ दायर इस याचिका को अदालत ने विकासशील मामला बताया है और आगे की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बातें सुनी जाएंगी।
1990 में हुई थी दोनों की मुलाकात
साल 1990 पर विजय और संगीता की पहली बार मुलाकात हुई। संगीता उस समय यूके में रहती थी। वो थलापति विजय की बहुत बड़ी फैन थी। वो उनकी हर फिल्म देखा करती थी। तभी एक बार विजय की एक फिल्म की शूटिंग हो रही थी, उस दौरान संगीता वहां मौजूद थी, तो उन्होंने उनसे मुलाकात की।
फैन से दोस्त, दोस्त से पत्नी तक का सफर
विजय पहली मुलाकात से इतना प्रभावित हुए की दोनों के बीच जान – पहचान हो गई। फिर धीरे – धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोनों को एक – दूसरे का साथ पसंद आने लगा। फिर दोनों एक – दूसरे के प्यार में पड़ गए। फिर काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से 25 अगस्त 1999 में शादी कर ली।
विजय और संगीता के 2 बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम जेसन संजय है, जो फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर चुके हैं, और बेटी दिव्या साशा है।
कब की थी एक्टिंग करियर की शुरुआतविजय थालापति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में साल 1984 की थी उन्होंने बतौर चाइल्ड ऑर्टिस्ट तमिल की फिल्म ‘वेट्री’ में काम किया और 18 साल की उम्र में साल 1992 में ‘नालैया थीरपु’ लीड रोल में नजर आएं। उन्होंने ‘जन नायकन’ एक्टर की आखिरी फिल्म है।
2024 में बनाई राजनीतिक पार्टी
एक्टर ने 2 फरवरी 2024 में ‘Tamilaga Vettri Kazhagam(तमिलगा वेट्री कजगम )’ नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई। वो अब साल 2026 में तमिलनाडु विधानसभा से चुनाव लडे़ंगे। अब वो पूर्ण रुप से पॉलिटिक्स में फोकस करेंगे।
विजय थालापति ने की संयास की घोषणा
“मेरे लिए एक ही बात मायने रखती है। लोग मेरे लिए आते हैं और थिएटर्स में खड़े होते हैं। इसी वजह से मैं अगले 30-33 सालों तक उनके लिए खड़ा रहने को तैयार हूं। विजय के इन्हीं फैंस के लिए मैं सिनेमा से विदा ले रहा हूं। मैंने पहले दिन से ही हर तरह की आलोचना का सामना किया है। लेकिन मेरे फैंस मेरे साथ शुरुआत से खड़े हैं और मुझे 33 साल से लगातार सपोर्ट करते आ रहे हैं।”