सीएम भजनलाल का गहलोत पर निशाना, कहा- 'इंतजारशास्त्र' वाले तड़प रहे हैं
CM Bhajanlal statement: जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जमवारामगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना. इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को अपनी ही सरकार के खिलाफ अजमेर से जयपुर पैदल मार्च निकालना पड़ा था.
[caption id="attachment_143964" align="alignnone" width="1189"]CM Bhajanlal statement: माफियाओं को जेल भेजा
उनके पैरों में छाले पड़ गए थे. उनकी पार्टी के नेताओं ने तो उन्हें 'नकारा निकम्मा' कहकर अपमानित किया था, लेकिन हमने उनके उन छालों की भी लाज रखी और माफियाओं को जेल भेजा और पेपरलीक पर लगाम लगा दी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज कल कोई 'इंतजारशास्त्र' चला रखा है, लेकिन निगाहें कहीं और निशाना कहीं चल रहा है.
आज भी लॉन्च करने में ही लगे हुए
CM Bhajanlal statement: जिसे नाकारा निकम्मा कहा, उसकी दिल्ली में चल रही : उन्होंने कहा कि समय बड़ा बलवान है. कांग्रेस सरकार में जिनको नकारा निकम्मा कहा, आजकल उनकी दिल्ली में बहुत चल रही है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और बड़े नेताजी अपने बेटों को आज भी लॉन्च करने में ही लगे हुए हैं.
पेपर लीक ने युवाओं के सपने कुचले
मुख्यमंत्री बोले- सरकार बनते ही हमने संकल्प लिया था कि मेहनत, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ राजस्थान की जनता की सेवा करेंगे और आज उसी रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं.
सीएम भजनलाल ने कहा कि जो काम कांग्रेस पांच साल में नहीं कर पाई, उससे ज्यादा काम हमने दो साल में करके दिखाए हैं.