फाइनेंस
बजट से पहले बाजार धड़ाम: सोना 13 हजार और चांदी 26 हजार टूटी
बजट से ठीक पहले बाजार में माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। शेयर बाजार दबाव में है और इसी बीच कमोडिटी मार्केट से भी बड़ा झटका मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर गोल्ड-सिल्वर ETFs से लेकर मेटल सेक्टर के शेयरों तक साफ दिख रहा है।
तीसरे दिन भी जारी गिरावट, निवेशकों में बेचैनी
कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में फिसले हैं। मौजूदा गिरावट इतनी तेज है कि ज्यादातर निवेशक गोल्ड और सिल्वर ETFs से निकलते दिख रहे हैं। इसी का असर यह रहा कि निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF और निप्पॉन इंडिया गोल्ड ETF में करीब 11 फीसदी तक की गिरावट आई और दोनों में लोअर सर्किट लग गया।मेटल सेक्टर में भारी बिकवाली
सोना-चांदी की गिरावट का सीधा असर मेटल सेक्टर पर भी पड़ा है। कारोबार के दौरान कई दिग्गज शेयरों में तेज टूट देखने को मिली।- वेदांता के शेयर करीब 10 फीसदी टूटे
- हिंदुस्तान जिंक में 10 फीसदी की गिरावट
- हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 18 फीसदी से ज्यादा फिसले
- हिंदुस्तान एल्युमिनियम करीब 5 फीसदी नीचे
- हिंडाल्को में लगभग 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई