अन्य
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, स्वास्थ्य क्षेत्र में 1300 करोड़ रुपये व्यय करने की घोषणा
CM Sukhu Health Investment: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक बड़ा ऐलान किया। स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए जायका चरण-2 के तहत 1300 करोड़ रुपये व्यय करने की घोषणा की गई। CM सुक्खू उन्होंने कहा है कि आगामी 3 सालों में स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व स्तरीय उपकरणों से लैस करने के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
CMO, BMO से CM ने किया संवाद
हिमाचल प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री के साथ CMO, BMO और MS का इस प्रकार का सीधा संवाद आयोजित किया गया। लगभग साढ़े 4 घंटे तक चले इस संवाद सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। CM ने विभिन्न विषयों पर निर्णय लेते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।मैंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का संकल्प लिया था और आज हमारे मेडिकल कॉलेजों में वह आधुनिक तकनीक उपलब्ध है, जिसकी कभी केवल कल्पना की जाती थी। मेरा स्पष्ट मानना है कि यदि हम अपने ही सरकारी अस्पतालों में आधुनिक संसाधनों और सक्षम डॉक्टरों को सशक्त करें, तो बाहर से महंगे विकल्पों पर… pic.twitter.com/r6JtHCBuv0
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) January 18, 2026