फाइनेंस
शेयर मार्केट में क्रेश, गोल्ड-सिल्वर प्राइस ने लिया यू-टर्न
शेयर मार्केट: सेंसेक्स 850 अंक फिसला, 82,800 के पास पहुंचा, निफ्टी में भी 300 अंकों की गिरावट
Share Market में गुरुवार, 13 फरवरी को लगातार कमजोरी देखने को मिली। दिन की शुरुआत से ही बिकवाली का दबाव बना रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 850 अंक टूटकर 82,800 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी में भी लगभग 300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,550 के आसपास फिसल गया.सबसे ज्यादा असर IT सेक्टर पर दिखा। Infosys और TCS जैसे दिग्गज आईटी शेयर 6 फीसदी तक टूट गए। IT शेयरों की कमजोरी का असर पूरे बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ा और मेटल व रियल्टी शेयर भी दबाव में आ गए।शेयर मार्केट: मेटल और रियल्टी शेयर भी फिसले
आज मेटल और रियल्टी सेक्टर में भी तेज बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स दोनों 3% से ज्यादा टूट गए।Hindalco, Vedanta और NALCO जैसे शेयर करीब 5% नीचे आ गए। वहीं रियल्टी सेक्टर में Prestige Group, Godrej Properties और DLF के शेयरों में भी लगभग 5% की गिरावट रही। Also Read-इधर सोना-चांदी सस्ता, उधर शेयर बाजार भी लुढ़काअमेरिका में AI का डर, भारतीय बाजार पर असर
अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। निवेशकों को डर है कि नए AI टूल्स पारंपरिक IT सर्विसेज के बिजनेस मॉडल को प्रभावित कर सकते हैं। इसी वजह से अमेरिकी बाजार में टेक और AI से जुड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिली.भारतीय IT कंपनियां अपनी बड़ी कमाई अमेरिकी क्लाइंट्स से करती हैं, इसलिए वहां की कमजोरी का सीधा असर भारत के IT शेयरों पर पड़ा। IT शेयर टूटे तो पूरा बाजार दबाव में आ गया।अमेरिकी बाजारों में 2% तक गिरावट
अमेरिकी बाजारों में भी बीते कारोबारी सत्र में कमजोरी रही।- डाउ जोंस 669 अंक (1.34%) गिरकर 49,451 पर बंद हुआ।
- नैस्डैक कंपोजिट 2.03% टूटकर 22,597 पर आ गया।
- S&P 500 इंडेक्स 108 अंक (1.57%) फिसलकर 6,832 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में कारोबार मिला-जुला रहा।- दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.35% की बढ़त के साथ 5,541 पर रहा।
- जापान का निक्केई 0.76% गिरकर 57,199 पर आ गया।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.79% टूटकर 26,548 पर कारोबार करता दिखा।
- चीन का शंघाई कंपोजिट 0.70% नीचे 4,105 पर रहा।