अन्य
Edin Rose Harassment Video: बिग बॉस 18 फेम एडिन रोज के साथ दिल्ली में छेड़छाड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
Edin Rose Harassment Video: बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट एडिन रोज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि - वो दिल्ली में एक मंदिर गई जैसे ही मंदिर के बाहर निकली उनके साथ छेड़छाड़ की गई।
Read More: Ramesh Torani Diwali Party: प्रड्यूसर रमेस तोरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे कई सेलेब्स…
एडिन रोज ने वीडियो में कहा - दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है। मैं पूरी तरह ढकी हुई हूं और मंदिर के सामने खड़ी हूं, और एक आदमी आदमी गाना गाते हुए बार - बार पास आ रहा है, और जानबूझकर 2-3 बार टक्कर भी मारी।
फैंस ने की एडिन की मदद..
एडिन ने वीडियो में यह भी बताया कि- वह आदमी उन्हें पहचान नहीं पा रहा था, लेकिन वहां कुछ फैंस मौजूद थे, जिन्होंने सेल्फी लेने के दौरान इस घटना को रिकॉर्ड किया। एडिन ने कहा कि - 'उनका मन था कि उस आदमी की पिटाई करें, लेकिन उन्होंने सम्मान बनाए रखने का निर्णय लिया।' वीडियो में देखा जा सकता है कि एडिन मंदिर के व्यक्ति से मदद मांगती हैं और पूरी घटना बताती हैं। इसके बाद उनका फोटोग्राफर आता है और छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को कई बार थप्पड़ मारता है। वीडियो में आरोपी कहता हुआ भी सुनाई देता है, “मारो, मैंने गलती की है।”
View this post on Instagram