अन्य
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पंजाब से जुड़े कई लंबित मामलों को लेकर चर्चा की.. और उनके जल्द पूरे करने की बात कही.
[caption id="attachment_128868" align="alignnone" width="300"] Chief Minister Bhagwant Mann[/caption]
Chief Minister Bhagwant Mann met Union Home Minister Amit Shah:
इन मामलों में सीमा सुरक्षा प्रबंध, कृषि संकट, अंतरराज्यीय जल विवाद और केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास फंड (RDF) के बकाया भुगतान में हो रही देरी प्रमुख रूप से शामिल रहे.
मुख्यमंत्री मान ने सीमा सुरक्षा बाड़ जीरो लाइन से काफी अंदर लगाए जाने के कारण किसानों को हो रही परेशानियों पर जोर दिया.
Chief Minister Bhagwant Mann met Union Home Minister Amit Shah: साथ ही उन्होंने कहा कि.. अंतरराष्ट्रीय सीमा और कंटीले तारों के बीच बड़ी मात्रा में उपजाऊ कृषि भूमि स्थित है. इसके कारण किसानों को रोजाना अपने खेतों तक पहुंचने के लिए सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है.
सीएम मान ने प्रस्तावित बीज विधेयक 2025, लंबित सतलुज-यमुना लिंक (SYL) विवाद, भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा अनाज की धीमी उठान, आढ़तियों के कमीशन को रोके जाने,
ग्रामीण विकास फंड (RDF) और मार्केट फीस के भुगतान में हो रही देरी, साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब की भूमिका कम किए जाने जैसे मुद्दों पर राज्य का कड़ा एतराज जताया और इनके जल्द समाधान की मांग की.
read more: GUNA CRIME NEWS: मानवता को शर्मसार करने वाला मामला.. सगे पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म