क्राइम
द्वारका में जुए का अड्डा धरा: एक महिला समेत 10 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार
Illegal gambling racket in Dwarka: गुजरात के देवभूमि द्वारका ज़िले में पुलिस ने जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच टीम ने की, जिसमें एक महिला समेत कुल 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मामला भारबेराजा गाँव का है, जहाँ आरोपी अपने घर पर गुपचुप तरीके से जुए का अड्डा चला रहा था।
10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया[/caption]
घर से चल रहा था जुए का धंधा
जानकारी के अनुसार, आरोपी जीतू रणमल रुदाच अपने घर में बाहर से लोगों को बुलाकर जुआ खेलने की व्यवस्था करता था। पुलिस को लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। लगातार निगरानी के बाद क्राइम ब्रांच ने दबिश दी और आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। [caption id="attachment_105237" align="alignnone" width="682"]जब्त की गई भारी नकदी
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य सामान जब्त किए गए।- कुल ज़ब्त राशि: ₹13,39,200
- नकदी, मोबाइल फोन और कार बरामद
- मौके से जुआ खेलने के उपकरण भी जब्त किए गए