अन्य

जमीनों के बेनामी सौदों पर सरकार सख्त, विधानसभा में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

CM Sukhu Land Gagret: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जमीनों के बेनामी सौदों की SIT गठित कर जांच करवाई जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि जमीन के बेनामी सौदे करने वाले गगरेट से जुड़े गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले में SIT की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी, मामले से जुड़े तथ्यों की कॉपी मुझे और DGP को सौंप दें।

[caption id="attachment_134842" align="alignnone" width="1059"] जमीनों के बेनामी सौदों पर सरकार सख्त[/caption]

जमीनों के बेनामी सौदे

गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने विधानसभा सत्र में सवाल पूछा था कि गगल हवाई अड्डे के भूमि अधिग्रहण के लिए कितने लोगों को कितनी धनराशि का मुआवजा दिया गया है। विधायक ने कहा कि उत्तराखंड से सेवानिवृत्त मुख्य सचिव जमीनों के बेनामी सौदे कर रहे हैं। पहले गगरेट और अब गग्गल एयरपोर्ट के आसपास बेनामी जमीन खरीदी जा रही है।

CM Sukhu Land Gagret: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विधायक कालिया की चिंता पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कोई भी माफिया, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम SIT का गठन कर रहे हैं जो इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच करेगी। CM ने विधायक राकेश कालिया से आग्रह किया कि वे इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और सबूत तुरंत उन्हें और पुलिस महानिदेशक को सौंपें, ताकि जांच में तेजी लाई जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके। सदन में इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी सरकार का समर्थन किया।