अन्य
Madhuri Dixit Canada Show Controversy: माधुरी दीक्षित के कनाडा शो पर बवाल! फैंस ने जताई नराजगी...
Madhuri Dixit Canada Show Controversy: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने कनाडा और यूएसए टूर को लेकर चर्चा में हैं। 2 नवंबर को कनाडा में हुए उनके शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जब फैंस ने 3 घंटे इंतजार के बाद नाराजगी जताई।
Read More: Govinda Apology Controversy: पॉडकास्ट में सुनीता के बयान से मचा बवाल, पत्नी की गलती पर गोविंदा ने मांगी माफी!
शो का तय समय शाम 7:30 बजे था, लेकिन माधुरी करीब रात 10 बजे स्टेज पर पहुंचीं
आयोजकों ने माना प्रबंधन में गड़बड़ी...
शो के ऑर्गेनाइजर अतीक शेख ने बयान जारी कर कहा कि यह पूरी देरी मैनेजमेंट की गलती से हुई। उन्होंने बताया — “यह एक मैनेजमेंट की गलती थी, शायद इसी वजह से कुछ फैंस को गलतफहमी हो गई। हम किसी छोटे बैंक्वेट हॉल में कॉन्सर्ट नहीं कर सकते। पहले से साफ लिखा हुआ था कि यह एक फैन मीट है। माधुरी जी पहले भी हमारे साथ काम कर चुकी हैं और ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने अपने हिट गानों पर परफॉर्म भी जी। हमारा मकसद था उनके फिल्मी सफर को दिखाना और फैंस से उनका इंट्रैक्शन कराना।”माधुरी की टीम ने कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दी सफाई....
विवाद बढ़ने के बाद माधुरी की टीम ने उनका कॉन्ट्रैक्ट कॉपी पब्लिक की, जिसमें साफ लिखा है कि एक्ट्रेस को सिर्फ 60 मिनट स्टेज पर रहना था, जिसमें फैंस से सवाल-जवाब और इंटरैक्शन शामिल था।टीम के मुताबिक —
“कुछ लोगों को गलत जानकारी दी गई कि यह एक कॉन्सर्ट है, जबकि हमारे आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा था कि यह सिर्फ मीट एंड ग्रीट है। इसी फॉर्मेट में हमने पिछले साल अमेरिका में इवेंट किया था और वहां इसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।”उन्होंने आगे बताया कि-
“माधुरी दीक्षित का कॉल टाइम 9:30 बजे रात का था और वे समय पर पहुंचीं। उनका स्टेज पर आने का समय 9:45 से 10:00 बजे के बीच तय था, जहां होस्ट शालिन भनोट को उन्हें इंट्रोड्यूस करना था। इससे पहले 7:30 से 9:00 बजे तक इंडियन आइडल के कलाकार शिवांगी शर्मा और तनमय चतुर्वेदी ने परफॉर्म किया। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ। माधुरी जी की ओर से कोई देरी या लापरवाही नहीं हुई।" टेक्निकल इश्यू और गलतफहमी ने बढ़ाया विवाद...श्रेय गुप्ता ने आगे कहा कि -
"वेन्यू पर कुछ टेक्निकल दिक्कतें थीं। वहां टेलीप्रॉम्पटर नहीं चल रहा था और माधुरी की जर्नी वीडियो गलत प्ले हो गई थी। हालांकि होस्ट शालीन भानोट ने शो अच्छी तरह संभाला। वहां कोई प्रोडक्शन टीम या बैकस्टेज मैनेजमेंट नहीं था। माधुरी दीक्षित नेने हमेशा से अपनी पंक्चुएलिटी और प्रोफेशनलिज्म के लिए जानी जाती हैं, और यह अफसोसजनक है कि कुछ लोगों ने गलती से दोष उन पर डालने की कोशिश की। असल में भ्रम केवल गलत स्थानीय जानकारी के कारण हुआ।”शो फॉर्मेट को लेकर हुआ भ्रम!
आयोजकों ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि शो का फॉर्मेट पहले ही माधुरी दीक्षित की टीम को बताया गया था। इसके तहत रात 8:30 बजे Q&A सेशन और उसके बाद 60 मिनट की परफॉर्मेंस तय थी।🚨 Madhuri Dixit’s Toronto show “Dil Se.. Madhuri” left fans upset after a 3-hour delay turned the much-hyped concert into what many called a talk session The event at Great Canadian Casino Resort started at 7:30 pm but Madhuri arrived around 10 pm. Fans said there were only… pic.twitter.com/c3bZpC9P3F
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) November 4, 2025