अन्य
PAK vs Salman Khan: बलूचिस्तान बयान पर पाकिस्तान तिलमिलाया, सलमान को बताया आतंकी!
PAK vs Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम पाकिस्तान के कथित सरकारी लेटर में आतंकी सूची में शामिल बताया जा रहा है। यह लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने सलमान का नाम एंटी- टेररिज्म एक्ट 1997 की चौथी सूची में डाल दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर सवाल भी उठ रहे हैं और कई रिपोर्ट्स इसे फेक बता रही हैं।
Read More: Bigg Boss 19 Wild Card Entry: अभिषेक की बढ़ी टेंशन, एक्स-वाइफ की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री!
कैसे शुरु हुआ विवाद...
खबरों के मुताबिक सलमान खान ने 17 अक्टूबर को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित 'जॉय फोरम 2025' में हिस्सा लिया था। इस दौरान बॉलीवुड पर चर्चा करते हुए सलमान खान ने कहा कि- “यहां बलूचिस्तान से लोग हैं, अफगानिस्तान से लोग हैं, पाकिस्तान से लोग हैं... हर कोई यहां काम कर रहा है।” सलमान के इस बयान को पाकिस्तान में गलत तरीके से पेश किया गया और दावा किया गया कि उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया। इसके बाद पाकिस्तान के कुछ मीडिया संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान को निशाने पर ले लिया।Finally @BeingSalmanKhan acknowledged Balochistan is not Part of Pakistan ✌️❤️🙏
Salam Khan said “ People of Balochistan, Afghanistan , Pakistan & everywhere”@BDUTT #Balochistan #Baloch pic.twitter.com/TgdqrZhzr6 — Bilal Baloch (@bbfr74) October 18, 2025