अन्य
CM भजनलाल ने की 'राज उन्नति' की बैठक, 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर्स को दिए निर्देश
CM Bhajanlal Raj Unnati Meeting: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राज उन्नति' की बैठक की। इस बैठक में रेल, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। यह राज उन्नति की पहली बैठक थी।
बैठक के दौरान CM ने लगभग 2 हजार करोड़ की 7 परियोजनाओं और 2 योजनाओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं और योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं पर अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए उन्हें राहत पहुंचाई।सीएम शर्मा के निर्देश
- सीएम शर्मा ने जिला कलक्टर्स को निर्देश दिए कि
- आमजन की परिवेदनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
- लंबित परिवादों के निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाए।
- परियोजनाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बरतने पर लापरवाह अधिकारियों और कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
RAJ-UNNATI की वर्चुअल बैठक में राज्य के समग्र विकास को नई गति प्रदान करने, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ राजस्थान के सर्वांगीण… pic.twitter.com/skzalJsuRG — Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 18, 2026