CM भजनलाल का Tea Break, घुमंतू समाज के सम्मेलन में हुए शामिल
CM Bhajan Lal Sharma News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक बेहद सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। सीएम भजनलाल ने सांगानेर के वाटिका स्थित सामुदायिक भवन में स्थानीय नागरिकों और BJP कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 131वां संस्करण सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद CM जब वाटिका से जयपुर लौट रहे थे, तो उन्होंने सड़क पर अपना काफिला रुकवाकर आम जनता के बीच समय बिताया।
टपरी पर चाय का मजा
वाटिका से आते वक्त मुख्यमंत्री भजनलाल अचानक सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर रुके और वहां कुल्हड़ में चाय पी। CM को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं, बच्चों और छात्राओं से मुलाकात की। CM शर्मा ने बच्चों को दुलारा और छात्राओं से उनकी शिक्षा और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर संवाद किया।
घुमंतू समाज के साथ सरकार
इसके बाद जयपुर के आदर्श विद्या मंदिर, अंबाबाड़ी में विमुक्त घुमंतू, अर्द्ध घुमंतू, कर्मचारी, व्यवसायी और प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस समुदाय का योगदान देश और संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण है। CM ने यह भी बताया कि सरकार लगातार इस समुदाय के कल्याण और उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, राजस्थान की BJP सरकार इन समाजों के साथ है। सरकार इन समाजों में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने इन समाजों के युवाओं और महिलाओं से भी आगे आने को कहा। मुख्यमंत्री भजनलाल ने समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है।
CM Bhajan Lal Sharma News: अर्थव्यवस्था को गति
मुख्यमंत्री भजनलाल ने जोर देकर कहा कि यह समाज केवल सांस्कृतिक पहचान का वाहक नहीं, बल्कि देश की आर्थिक धूरी का केंद्र भी रहा है। लोहे का सामान बेचने वाले, पारंपरिक व्यापारी, पशुपालक और बंजारा समुदाय ने गांव-गांव जाकर अर्थव्यवस्था को गति दी। CM ने कहा कि इस समाज में अदम्य इच्छाशक्ति है और उसे बनाए रखना ही असली ताकत है। इन समाजों की एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि समाज की शक्ति को कोई रोक नहीं सकता।