अन्य

मोतिहारी पहुंचे CM नीतीश, दी 200 करोड़ की सौगात

Nitish Kumar Motihari Visit: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन सीएम मोतिहारी पहुंचे। इस दौरान CM नीतीश ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे। 

इसके बाद CM नीतीश ने अलग-अलग स्टॉल का निरीक्षण किया। जीविका दीदियों के स्टॉल को देख सीएम नीतीश विशेष तौर पर खुश हुए, और मोतिहारी को करोड़ों के तोहफे दिए हैं।

CM का विपक्ष पर वार

सभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा, '2005 से पहले बिहार में क्या था। लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे। समाज में विवाद होता, हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। पहले इलाज के इंतजाम नहीं थे। सड़कें, बिजली बहुत कम थीं। हमारी सरकार आने के बाद सभी व्यवस्थाएं हुई। पुराने वालों ने कोई काम नहीं किया। हमने शुरू से राज्य के विकास के लिए काम किया है।

Nitish Kumar Motihari Visit: 200 करोड़ की सौगात

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना पूजा में शामिल हुए। कैथवलिया में CM करीब 20 मिनट तक रुके। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने 200 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।  [caption id="attachment_128722" align="alignnone" width="545"] मुख्यमंत्री नीतीश ने 200 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया[/caption]

CM ने गिने खम्भे

Nitish Kumar Motihari Visit: इस दौरान CM ने अधिकारियों से पूछा ये कितने बोर्ड हैं। अफसरों ने कहा सर 60-70 होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश योजनाओं के बोर्ड गिनने लगे। CM के साथ अधिकारियों ने भी बोर्ड गिनना शुरू कर दिया। आखिरी में सभी अधिकारियों ने कहा कि सर 70 ही हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण किया। [caption id="attachment_128721" align="alignnone" width="539"] मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण किया[/caption]