अन्य

रामभद्राचार्य बोले - हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार, CM भजनलाल कि तारीफ की

Rambhadracharya CM Bhajanlal: राजधानी जयपुर में सीकर रोड स्थित नींदड़ आवासीय योजना में 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य का 77वां जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।

‘राजस्थान को एक ब्राह्मण बालक मुख्यमंत्री मिला’

इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा - लंबे समय बाद राजस्थान को एक ब्राह्मण बालक मुख्यमंत्री मिला है। CM और उनकी धर्मपत्नी दोनों धर्म आचरण वाले हैं और उनका राजनीतिक क्षितिज लंबे समय तक जगमगाएगा। रामभद्राचार्य ने आगे कहा - आपका राजनीतिक क्षितिज बहुत प्यारा है। जिसको जो कहना है कहने दीजिए, आप मस्ती में काम कीजिए। इस सूक्त को ध्यान में रखिए - हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। आपका मंगल होगा। [caption id="attachment_128202" align="alignnone" width="572"] जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने CM भजनलाल की तारीफ की[/caption]

Rambhadracharya CM Bhajanlal: गौशाला और तुलसी पीठ की भी स्थापना 

CM धामी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से कहा - जयपुर में आप एक गौशाला और तुलसी पीठ की भी स्थापना करना चाहते हैं। आप जो मन में ठान लेते हैं, वह तो भगवान राम की कृपा से अपने आप हो जाता है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। गलता तीर्थ बिल्कुल आपने जो कहा है वही होगा।

CM ने किया ‘पतंग उत्सव’ का उद्घाटन

Rambhadracharya CM Bhajanlal: इसके अलावा CM भजनलाल ने मकर संक्रांति के मौके पर जलमहल की पाल पर पतंग उड़ाकर ‘पतंग उत्सव’ का उद्घाटन किया। मकर संक्रांति की शुभकामनाओं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने का यह शुभ अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करे, यही मंगल कामना है।