अन्य

धनबाद में झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन के पोस्टर से छेड़छाड़, JMM ने दर्ज कराई शिकायत

Jharkhand politics: झारखंड के धनबाद से बुधवार रात को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पोस्टर के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया। सड़क के बीचों-बीच पोस्टर रखने की इस घटना ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है, जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

[caption id="attachment_143320" align="alignnone" width="1200"] CM हेमंत सोरेन का एक पोस्टर[/caption]

सड़क पर रखा गया सीएम सोरेन का पोस्टर

मिली हुई जानकारी के अनुसार, धनबाद के रणधीर वर्मा गोलचक्कर के पास सड़क के बीचों-बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा पोस्टर रखा गया था। व्यस्त सड़क होने के कारण दिनभर वाहन उस पोस्टर के ऊपर से गुजरते रहे, जिससे इस मामले ने और गंभीर रूप ले लिया |

JMM ने हरकत को बताया साजिश

सत्तारूढ़ दल JMM के धनबाद नगर इकाई अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान ने इस घटना को मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

[caption id="attachment_143322" align="alignnone" width="1200"] जेएमएम का पार्टी चिन्ह[/caption]

सोशल मीडिया से सामने आया मामला

पार्टी के नेताओं के मुताबिक, इस घटना की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पोस्टर सड़क पर रखा गया, उससे स्पष्ट है कि यह काम जानबूझकर किया गया, ताकि मुख्यमंत्री सोरेन की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को पोस्टर सड़क पर रखते हुए देखा गया था, जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। JMM इसे गंभीर अपमान का मामला मानते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है, जबकि पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है |